छत से गिरकर नलकूप ऑपरेटर की मौत असंतुलित होकर आंगन में गिरकर घायल हो गए थे ऑपरेटर

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

हल्दी। थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में मंगलवार की रात छत से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी रमेश चंद तिवारी (59) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र तिवारी जो सिंचाई विभाग में नलकूप आपरेटर के पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात रोज की तरह खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। इसी बीच रात करीब 11:30 बजे वो छत से आंगन में गिर कर घायल गए। परिजनों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक चार भाईयो में दूसरे नंबर के थे। मृतक का एक लड़का अभिजीत तिवारी व एक लड़की द्विजा तिवारी है। लड़के की शादी छः माह पूर्व हुई है।

Related Articles

Back to top button