आजमगढ़:शौच के लिए घर से निकली महिला की पिकप की चपेट में आने से मौत

Azamgarh: A woman died after being hit by a pickup truck

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़ जिला के पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी गांव के पास रविवार को शौच के लिए घर से निकली महिला को पिकअप ने टक्कर मार दिया जिससे उस महिला की मौत हो गई। और चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार कानपुर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर गांव निवासी सीटू (26) पत्नी कमल पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी बाजार में किराये के मकान में रहती थी। रोज की तरह रविवार की भोर में वह शौच के लिए घर से निकली थी।शौच से वापस लौटते समय तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने बताया की मृतका व उसका पति लगभग छह माह से किराये के मकान में रह कर फेरी करके सामान बेचने का काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो बच्चे हैं।

Related Articles

Back to top button