राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय प्रयागराज में दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास समारोह का आयोजन संपन्न

रिपोर्ट:रोशन लाल
भारत सरकार नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक- 21 जून 2024 के उपलक्ष्य में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित कराते हुए योग सप्ताह (15 जून से 21 जून 2024 ) के अन्तर्गत दिनांक- 21-06-2024 को राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज एंव चिकित्सालय हिम्मतगंज प्रयागराज में प्रातः योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्था के अधिकारी कर्मचारी तथा छात्रों ने प्रतिभाग किया । योग प्रशिक्षक श्री निशान्त कुमार झा ने योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न कराया ।
साथ ही प्रातः 11:00 बजे से योग सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य डॉ० वसीम अहमद ने किया । समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता दरबार पार्षद लूकरगंज विशिष्ट अतिथि श्री निशान्त कुमार झा योगाचार्य एवं डॉ० सैय्यद सईद अहमद, यूनानी चिकित्सक रहे । प्रो० अनवार अहमद, प्रो० इरफ़ान अहमद एवं प्रो० मो० आसिफ हुसैन उस्मानी मंचासीन रहे तथा डॉ० शकील अहमद और डॉ० अरशद काफी आदि कार्यंक्रम में मौजूद रहे ।
प्रो० इरफ़ान अहमद ने सभी का स्वागत किया । समारोह में बड़ी संख्या में संस्था के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राए एवं जनमानस उपस्थित थे । योग सप्ताह में दिनांक 15 से 20 जून 2024 तक आयोजित प्रतियोगिताओ में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ० सना अख्तर ने किया । डॉ० तहसीन फातिमा की देख-रेख में समस्त कार्यक्रम संपन्न हुआ । प्रो० मो० आसिफ हुसैन उस्मानी ने सभी का आभार व्यक्त किया । अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।



