भिवंडी के स्व,मोतीराम क्रीडा नगरी में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस में भारी उत्साह
Huge enthusiasm in Uttar Pradesh Foundation Day organized in Late Motiram Sports City of Bhiwandi

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी -भिवंडी के पवित्र वराला देवी तालाब के पास कामतघर इलाके में खूबसूरत खेल का मैदान स्व,मोतीराम काटेकर क्रीडा नगरी के प्रांगण में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन २४ जनवरी के दिन किया गया था। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की संस्कृति धरोहर, की झांकियां दर्शाइ गई।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक उत्तर भारतीय मोर्चा भिवंडी के अध्यक्ष मंगेश यादव ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के प्रतिभाशाली औरम विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया।सम्मानित लोगों में समाजसेवा, शिक्षा, कला, और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शामिल थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायिका अनामिका त्रिपाठी, सुजीत गौतम, आशुतोष रागी और धीरु पाल ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी गायकी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन में भाजपा भिवंडी जिलाध्यक्ष एड. हर्षल पाटिल, मुंबई के वरिष्ठ भाजपा नेता आर. डी. यादव, प्रदेश सदस्य सुगंधा टावरे, ओबीसी अध्यक्ष विठोबा नाईक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता टावरे, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजू चौगुले सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत शाल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर किया गया।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट नंदन गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया। इस दौरान अतिथियों ने उत्तर भारतीय समाज की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उनके सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का यह आयोजन न केवल समाज के लिए गर्व का विषय बना, बल्कि उत्तर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भिवंडी में जीवंत रूप से प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उत्तर भारतीय समाज के सदस्य उपस्थित थे। समाज गौरव और योगदान को रेखांकित करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।



