दिल्ली मैंगो फेस्टिवल, अंगूर से लेकर जंबो साइज तक के आम

Delhi Mango Festival, mangoes from grapefruit to jumbo size

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मैंगो फेस्टिवल में प्रदर्शनी का भ्रमण किया। भारद्वाज ने यहां मौजूद किसानों से बातचीत की और भिन्न-भिन्न प्रकार के आमों के बारे में जानकारी ली। आमों के लिए सबसे मशहूर उत्तर प्रदेश के क्षेत्र मलिहाबाद से आए एक किसान ने मंत्री सौरभ भारद्वाज को बताया कि इस बार वह लगभग 300 से अधिक किस्म के आम फेस्टिवल में प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग आमों की प्रजाति के बारे में सौरभ भारद्वाज को जानकारी दी तथा अपने इस बार के कुछ सबसे अलग किस्म के आमों का स्वाद भी भारद्वाज को चखाया।

प्रदर्शनी में वेस्ट बंगाल से आए एक किसान ने बताया कि इस बार वह लगभग 60 से 70 किस्म के आम प्रदर्शनी में लेकर आए हैं। किसान ने भारद्वाज को अपने सबसे खास आमों में से कुछ आम की वैरायटी दिखाई। यह मैंगो फेस्टिवल आम जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बना। दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मैंगो फेस्टिवल का आनंद लेने पहुंचे। मैंगो फेस्टिवल में न केवल आम की प्रदर्शनी लगाई गई, बल्कि आम खरीदने की भी सुविधा उपलब्ध थी। तरह-तरह की किस्म के आमों का आनंद लेने का ऐसा मौका दिल्ली की जनता को साल में एक बार ही मिल पाता है और दिल्ली की जनता ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया।

यहां न केवल जनता को अलग-अलग किस्म के आमों की जानकारी मिली, बल्कि अलग-अलग किस्म के आमों का स्वाद चखने का भी एक अनोखा मौका मिला। दूसरी ओर देश के कोने-कोने से आए किसानों को भी आम बेचकर अच्छी खासी आमदनी हुई।

Related Articles

Back to top button