बलिया सांसद ने दी चेतावनी, बोले- राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदला तो होगा आंदोलन; जानें पूरा मामला

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

बलिया ब्यूरो

सांसद सनातन पांडेय ने डीआरएम से कई बिंदुओं को लेकर विमर्श किया। इसके पहले उन्होंने अपनी मांगों से समर्थिक एक पत्रक भी सौंपा।

 

 

 

डीआरएम से बातचीत करते सांसद सनातन पांडेय।

 

 

 

 

 

 

 

बलिया सांसद सनातन पांडेय ने सोमवार को लहरतारा में डीआरएम वीके श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस दौरान कई बिंदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि डिब्रूगढ़-नई दिल्ली वाया छपरा, बलिया 20503/20504 राजधानी एक्सप्रेस के रूट डायवर्जन की बात चल रही है।

 

 

इस ट्रेन को गोरखपुर रूट से चलाने की तैयारी है। ऐसा हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस बीच बलिया के चितबड़ागांव में रेलवे पुल और अन्य कई यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने बताया कि रूट डायवर्जन संबंधित कोई आदेश या पत्र नहीं आया है।

 

 

 

 

उच्चाधिकारियों से इस मसले पर बातचीत भी की जाएगी। मुलाकात के दौरान सपा प्रदेश सदस्य राहुल दुबे, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा आदि रहे।

 

 

बलिया सांसद का हुआ स्वागत

पूर्वांचल उपभोक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष उदय श्रीवास्तव के नवापुरा स्थित आवास पर बलिया सांसद का स्वागत किया गया। इसके पूर्व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, बाबा कालभैरव, महामृत्युंजय महादेव मंदिर में सांसद ने दर्शन पूजन किया। स्वागत में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विकास श्रीवास्तव आदि रहे

Related Articles

Back to top button