बनारस से चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस पर वाराणसी स्थित विभिन्न विद्यालयों में विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत थीम पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Essay and painting competitions were organised on the theme of Developed India and Self-reliant India in various schools located in Varanasi on the new Amrit Bharat Express running from Banaras.

वाराणसी 26 अप्रैल 2026 ; भारतीय रेल द्वारा अमृत भारत एक्सप्रेस के रुप में अपने यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, संरक्षित, आरामदेह एवं किफायती ट्रेनों की बड़ी सौगात दी जा रही है। अमृत भारत ट्रेनों की लोकप्रियता को देखते हुए एवं इसकी विशेषताओं को जन-जन तक पहुचाने के उदेश्य से 26 अप्रैल, 2026 को बनारस स्टेशन के निकट के विभिन्न स्कूलों में विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत विषयक निबंध, क्विज एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाराणसी मंडल के कार्मिक विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले प्राईमरी एवं जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । इन प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को उद्घाटन समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाई स्कूल, छित्तुपुर, न्यू लोको कालोनी, लहरतारा के कक्षा 6 से 8 तक के कुल 26 विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता भाग लिया जिसमें कक्षा 6 की छात्रा अंजली प्रथम, कक्षा 8 के छात्र विकास कुमार द्वितीय एवं कक्षा 8 के छात्र अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । माधव जूनियर हाईस्कूल,फुलवरिया के कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के कुल 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें कक्षा 7 की छात्रा निर्मला सरोज को प्रथम, कक्षा 6 के छात्र अंश सिंह को द्वितीय एवं कक्षा 7 के आदित्य कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लिटिल मांटेसरी स्कूल, लहरतारा के 30 विद्यार्थियों ने चित्रकारी एवं 25 ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया । निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 7 की छात्रा सिमरन को प्रथम, कक्षा 7 की छात्रा आँचल कुमारी को द्वितीय एवं कक्षा 7 के छात्र अनन्य जैसवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकारी प्रतियोगिता में कक्षा 6 के छात्र आर्या पाल को प्रथम, कक्षा 6 की छात्रा अल्का कुमारी को द्वितीय एवं कक्षा 7 की छात्रा आंचल कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त किया ।संत साईं शिक्षण संस्थान इंटर कालेज, शिवनगर के कक्षा 6 से 12 तक कुल 38 जूनियर एवं 50 सीनियर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चित्रकारी एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसका परिणाम सोमवार को घोषित किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में वाराणसी स्थित विभिन्न विद्यालयों के 196 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । प्रतियोगिता में बच्चों ने न केवल सही उत्तर दिये बल्कि टीम भावना, तत्परता और ज्ञान की गहराई का भी परिचय दिया। प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button