बी.एन.एन. महाविद्यालय व्दारा आयोजित केंद्रीय बजट पर चर्चा
Discussion on Union Budget organized by BNN College
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – शिक्षामहर्षि पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव व्दारा स्थापित पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव भारतीय समाज उन्नति मंडल व्दारा संचालित बी.एन.एन. महाविद्यालय सभा गृह में आयोजजित केंद्रीय बजट पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के सदस्यों स्टाफ अकादमी की पहल पर आयोजित किया गया था।
इस चर्चासत्र में बजट से संबंधित विभिन्न नितियों पर गहन चर्चा हुई।चर्चासत्र कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अशोक वाघ के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बजट को समझने और उस पर गहन चर्चा करना जरूरी है। उन्होंने कहा, “हम सभी करदाता हैं, लेकिन अप्रत्यक्ष करों के प्रति जागरूकता की कमी है। इस सत्र का उद्देश्य बजट के बारे में लोगों के भ्रम को दूर करना है। सत्र में प्रमुख वक्ता डॉ. मिलिंद नारनवरे, डॉ. विकास उबाले, डॉ. कुलदीप राठौड़ और प्रा. सैफ अंसारी ने बजट की विभिन्न नीतियों और घोषणाओं पर प्रकाश डाला। कृषि, रोजगार, करमुक्ति और उद्योग क्षेत्र में नई घोषणाओं पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थितों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर देकर वक्ताओं ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर स्टाफ अकादमी के अध्यक्ष और उपप्राचार्य डॉ. सुधीर निकम, उपप्राचार्या डॉ. सुवर्णा रावल, डॉ. सुरेश भदरगे, डॉ. निनाद जाधव, नॅक समन्वयक डॉ. शशिकांत म्हालुंनकर सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रास्ताविक डॉ. सुधीर निकम ने किया, जबकि सूत्रसंचालन डॉ. सोनम मोरे ने और आभार प्रदर्शन डॉ. सुरेश भदरगे ने किया। यह चर्चासत्र बजट की गहरी समझ के लिए एक सफल प्रयास साबित हुआ।