मानसून सत्र में अनुसूचित पर तेजस्वी ने कहा, ‘मैं तो जनता के दिल में हूं’

On absence in monsoon session, Tejashwi said, 'I am in the heart of the people'

Patna,पटना: बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को कई दिनों के बाद वापस पटना लौटे। पटना लौटते ही उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई।उन्होंने मानसून सत्र में अनुपस्थिति पर कहा कि वे तो जनता के दिल में हैं। पटना लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमलोग लंबे समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई है कि भाजपा यह दर्जा नहीं देना चाहती है और जदयू भी यह जानता है। भारत सरकार इस मामले को लेकर कोई भी रूचि दिखाने का काम नहीं कर रही है।उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े संशोधन हो रहे हैं, इस मामले में तो मामूली संशोधन करना है। नीतीश कुमार चाहें तो यह कोई बड़ा काम नहीं है। सरकार में इतनी हैसियत वे रखते हैं।एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में कई घोटाले हुए हैं। मानसून सत्र में ‘युवराज’ के गायब होने से जुड़े पत्रकारों के प्रश्न पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वे तो जनता के दिल में हैं। 15 अगस्त से जनता के बीच जाने वाले हैं। उससे पहले तो फिट होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का शुक्रवार को अंतिम दिन है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि तेजस्वी यादव विधानसभा की कार्यवाही में भाग ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button