सरस्वती के पावन मंदिर में मां सरस्वती प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा। 

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया, बरहज नगर क्षेत्र में जयनगर प्राथमिक विद्यालय दो पर आज मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई साथ है रुद्राभिषेक का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रुद्राभिषेक से सम्पूर्ण मानव जगत का कल्याण सम्भव- आचार्य उत्कर्ष बैदिक श्रावण मास में रुद्राभिषेक का काफी महत्व होता है और वह भी आज अमावस्या के दिन आज प्राथमिक विद्यालय जयनगर न-2 बरहज के प्रांगण में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा नव निर्मित मंदिर में नगर भ्रमण के पाश्चात्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आचार्य जय नारायण त्रिपाठी और उनकी भार्या वंदना त्रिपाठी के द्वारा बिधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ माँ सरस्वती के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भगवान रुद्र का महाअभिषेक कर समस्त राष्ट्र व समस्त विद्यालय परिवार के लिए मंगल कामना की गई इस महा अभिषेक में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अवधेश मालवीय एवं प्राथमिक विद्यालय के बच्चे अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button