बरहज रेलवे मार्ग को सुसज्जित करने लिए डीआरएम से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने पर की बातचीत। ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया, बरहज नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे मार्ग को सुसर्जित करने के लिए
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल जी द्वारा महाप्रबंधक (DRM )पूर्वोत्तर रेलवे के बरहज बाजार रेलवे स्टेशन पर आगमन पर बरहज बाजार रेलवे स्टेशन से नगर पालिका के मुख्य सड़क बरहज देवरिया मार्ग तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने के कारण जीप , कार ,माल वाहन, टेंपो ,ई रिक्शा विकलांग अस्वस्थ महिलाएं व बुजुर्ग यात्रियों के आवागमन में हो रही और असुविधा से अवगत कराते हुए नगर पालिका के मुख्य मार्ग से रेलवे स्टेशन तक क्रॉसिंग तक लगभग 1.2 किमी की दूरी तक क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण तथा सड़क की पटरी पर नाला निर्माण एवं समुचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा सुनिश्चित कराने हेतु रेलवे द्वारा अनापत्ति पत्र जारी करने हेतु आज पत्र दिया गया जिस पर DRM ने सड़क का निरीक्षण किया तथा अनापत्ति हेतु आश्वासन दिया गया।



