घंटो पीटता रहा युवक  मेडिकल कॉलेज के बाहर एक भी पुलिसकर्मी नहीं थे तैनात, 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

 

देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज स्थित गेट के बाहर एक चाय की दुकान पर एक युवक देर शाम चाय पीने आया हुआ था। अचानक 7 से 8 मनबढ़ो ने युवक को घसीट कर बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगे। जब युवक ने विरोध किया तो वहीं युवक को घसीट घसीट कर लात घुसो से बेरहमी से पिटाई करने लगे। वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने में मशगरुल थे और तमाशा देखते रहे। आधे घंटे तक युवक को पीटा जा रहा था लेकिन वहां कैंपस में तैनात एक भी दरोगा एक भी गार्ड एक भी कांस्टेबल की नजर नहीं पड़ी। जबकि आए दिन वहां दो-चार पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। लेकिन पुलिस की छोटी सी लापरवाही से आज किसी युवक की जान जा सकती थी। दबंगों ने युवक को अधमरा जानकर फरार हो गए। जैसे लग रहा था पिक्चर की शूटिंग हो रही है बदमाश युवक को पीट रहे हैं और कैमरा चालू है और पब्लिक तालियां बजा रही है। लेकिन यह शूटिंग नहीं रियल घटना था जहां लोग भी कहीं ना कहीं जिम्मेदार थे उनके ही सामने उस युवक दर्द से तड़प रहा था चिल्ला रहा था लेकिन फिल्म की तरह कोई हीरो नहीं आया। और पब्लिक भी घटना समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर चल पड़ी। मेडिकल कॉलेज के पास बताया जा रहा है कि आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। जो वहां ठेले खोमचे से वाले हैं कहीं ना कहीं उनकी भी जवाबदेही बनता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में कब आते हैं और उन पर क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Back to top button