आजमगढ़:विद्यालय प्रबंधक ने दबंग के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में किया लिखित शिकायत,अध्यापकों कर्मचारियों को डराने धमकाने भगाने का लगाया आरोप

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी/आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत धनछुला ग्राम में नया विद्यालय सैक्रेड हार्ट स्कूल अभी इसी सत्र में शुरू किया गया है और इसी सत्र में वहां के गार्ड को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और उसे भगा दिया था जिसके कारण प्रबंधक ने प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था और अब उसी गांव के ही अशोक सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र स्वर्गीय रघुवीर सिंह के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के प्रबंधक हरीकृष्ण वरनवाल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही अशोक सिंह उर्फ बबलू सिंह आए दिन विद्यालय कर्मचारियों व अध्यापकों को डरा धमका रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि जो गति हम लोगों ने गार्ड के साथ किया है वही गति तुम लोगों के साथ होगी नहीं तो इस विद्यालय से भाग जाओ l विद्यालय प्रबंधक का कहना है कि उनकी धमकी से तंग आकर कुछ स्टाफ हमारे विद्यालय छोड़ चुके हैं और कुछ लोग डरकर विद्यालय नहीं आना चाह रहे हैं जिससे पठन-पाठन का कार्य मुश्किल हो रहा है और बच्चों का भविष्य अंधकार में हो रहा है l उन्होंने प्रार्थना पत्र में कहा है कि इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए ताकि विद्यालय को सुचारू रूप से चलाया जा सके प्रबंधक के प्रार्थना पत्र पर जीयनपुर कोतवाली ने धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button