संस्कृति एवं पर्यटन समिति के विशेष सदस्य के रूप में संजय दीना पाटिल की हुई नियुक्ति,
Appointment of Sanjay Dina Patil as Special Member of Culture and Tourism Committee,
ब्युरोरिपोर्ट:अजय उपाध्याय
मुंबई :केंद्र सरकार द्वारा संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की सलाहकार समिति की घोषणा की गयी और गजेंद्र सिंह शेखावत को अध्यक्ष और उत्तर पूर्व मुंबई महाविकास अघाड़ी के सांसद संजय दीना पाटिल को स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया।बता दें कि केंद्र सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय ने संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के लिए एक सलाहकार समिति की घोषणा की है। इस समिति का अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत को बनाया गया है और राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सुरेश गोपी को नियुक्त किया गया है. वहीं उत्तर पूर्व मुंबई महाविकास अघाड़ी के सांसद संजय दीना पाटिल को स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।इस समिति में सदस्य के रूप में थरानिवेंधन एमएस, लवली आनंद, डाॅ. शिवपाल सिंह पटेल, माला राय, मो. हमदुल्ला सईद, विरियाटो फर्नांडीस, डॉ. महेश शर्मा, जय प्रकाश, डाॅ. राजीव भारवदाज, ज्ञानेश्वर पाटिल, कंवर सिंह तंवर, राजकुमार चाहर और राज्यसभा के सदस्य के रूप में जोस.के.मणि, नारायण दास गुप्ता, महुआ मांजी, इलियाराजा, तेजवीर सिंह, दर्शन सिंह और अजीत माधवराव गोपछड़े को नियुक्त किया गया है।