आजमगढ़:एसपी ने हत्या-लूट के दस आरोपियों पर25-25हज़ार का इनाम किया घोषित

रिपोर्ट: आफताब आलम
आजमगढ़:पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार की सुबह जनपद में लूट व हत्या के दस आरोपियों पर 25-25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। दरअसल शहर कोतवाली के रोडवेज पुलिस चौकी के पास स्थित वी मार्ट के पास रेडियेन्ट कैश मैनेजमेंट के कर्मचारी से 7.11 लाख रूपए की लूट हुई थी(Azamgarh Superintendent of Police Anurag Arya on Tuesday morning announced a reward of Rs 25,000 each for 10 accused of robbery and murder in the district. In fact, Rs 7.11 lakh was robbed from an employee of Radiant Cash Management near V-Mart near Roadways police station in Shahar Kotwali) पुलिस ने इस मामले में मुठभेंड के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी विनोद पासी पुत्र जवाहिर पासी निवासी हटवा थाना मेंहनगर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने इसके लिए 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है।वहीं मेहनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुयी हत्या के गवाह रामदुलार यादव की हत्या कर एक्सिडेंट का रूप देने वाले 4 आरोपियों अनिल यादव पुत्र सुभाष यादव, बेलास यादव पुत्र मार्कण्डेय यादव, कमलेश यादव पुत्र मार्कण्डेय यादव व दिनेश यादव उर्फ गोलू पुत्र बेलास निवासी मालपार, पर भी 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया है।उधर रानी की सराय थानाक्षेत्र के बेलईसा से उडान कम्पनी सेमरहा से पैसा लेकर जा रहे कर्मचारी से लूट में आरोपी अजय यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव उर्फ मुन्ना निवासी क्यामपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ, विजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश यादव उर्फ मुन्ना निवासी क्यामपुर थाना मुहम्मदाबाद, दुर्गेश यादव पुत्र रमेश यादव निवासी कुशहा ब्राम्हण थाना भीमपुरा जनपद बलिया, अभिमन्यु यादव उर्फ जोगेन्द्र यादव पुत्र सूर्यबली यादव निवासी जमीन कपारगढ़ थाना जीयनपुर व विजय चौहान पुत्र सुबेदार चौहान निवासी भरौली थाना जीयनपुर पर 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया। इन सब के विरुद्ध रानी की सराय, सिधारी, जहानागंज व जनपद मऊ के रानीपुर में भी मुकदमा पंजीकृत है



