Jaunpur news:सांसद ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया

रिपोर्ट -शमीम

मडियाहूँ ,जौनपुर।मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी पी सरोज अपने लोकसभा क्षेत्र के समस्याओं और उसके समाधान के लिए लगातार दिल्ली और लखनऊ में मंत्रियों तथा अधिकारियों से मिलते रहते हैं।इसी क्रम में सांसद बी पी सरोज मंगलवार और बुधवार को लखनऊ में रहकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार,लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मां.केशव प्रसाद मौर्या,लघु उद्योग मंत्री सचान सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से भी मुलाकात कर अपने लोकसभा में चल रहे कार्यों के संबंध में अवगत कराया और वर्तमान में हो रहे बिकास कार्यों को और तेजी से पूरा कराने का आग्रह किया। सांसद ने उर्जा मंत्री से मिलकर जर्जर तारों खम्भो को यथाशीघ्र बदलवाने तथा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि कार्य की धीमी गति पर अपनी चिंता से अवगत कराया। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री से मिलकर लोकसभा की छोटी बड़ी लगभग 56 सड़कों की सूची सौंपा और इन पर यथाशीघ्र कार्यवाही करने का आग्रह किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जनपद की राजनीति पर परिचर्चा की तथा मुख्यमंत्री को कुछ प्रमुख सड़कों और बसुही नदी पर जगह जगह तीन पुल निर्माण के लिए भी निवेदन किया।इस प्रकार सांसद बी पी सरोज निरन्तर अपने लोकसभा के बिकास के लिए मुख्यमंत्री सहित देश प्रदेश के मंत्रीगण और जनपद के अधिकारियों से मिलते रहते हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button