Azamgarh news:यह संकल्प निभाना है हर एक बूंद बचाना है -जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़: उ०प्र० शासन/निदेशक भूगर्भ जल विभाग, उ०प्र० के आदेशानुसार “भूजल सप्ताह-2023 आयोजन के अर्न्तगत भूगर्भ जल विभाग, खण्ड-आजमगढ़ के अधिकारीगण आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर की अध्यक्षता में पूर्व मा० विद्यालय जाफरपुर पल्हनी,आजमगढ़ में छात्र-छात्राओं को भूजल संचयन/संवर्धन के क्षेत्र में और प्रभावी ढंग से जागरूक किये जाने हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विचार बिन्दु “यह संकल्प निभाना है-हर एक बूंद बचाना है पर केन्द्रित है। “भूजल सप्ताह -2023 के इस आयोजन को शासन स्तर पर जारी निर्देशों के क्रम में मण्डल स्तर पर भूगर्भ जल विभाग द्वारा एवं जनपद स्तर पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जायेगा। भूजल सप्ताह का मुख्य उद्देश भूजल के संचयन, संवर्धन एवं इसके विवेकपूर्ण उपयोग व वर्तमान में उत्पन्न भूजल संकट को रोकने, शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाने व विभिन्न रिचार्जिंग विधा को अपनाने के प्रयासों पर आधारित है। जल संरक्षण के कार्यों को वृहद स्तर पर भूजल जन-जागरूकता सृजित करने के लिये जन सहभागिता “कैच द रेन-जहां भी, जब भी संभव हो, वर्षा के जल को संग्रह करें एवं इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा एवं जल शक्ति मंत्री जी द्वारा आम जनमानस को भूजल संदेश भी जारी किया गया।इसी क्रम जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक,राजकीय पालिटेक्निक के शिक्षक व जनपद के जल पुरुष श्री ई० कुलभूषण सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनको भूजल की महत्ता समझाते हुए बताया कि केवल आधा प्रतिशत ही भूजल नदी, तालाब के रूप में उपलब्ध है तथा भूजल के अतिदोहन से भूजल स्तर गिरता जा रहा है,साथ ही उन्होंने जल की हर एक बूंद को बचाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया एवं छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित समस्त अधिकारीगण,शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण को भूजल संचयन/संवर्धन हेतु भूजल शपथ दिलायी।आनन्द प्रकाश, हाइड्रोलॉजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग द्वारा भूगर्भ जल के जल स्तर इसके विवेकपूर्ण उपयोग एवं व्यापक प्रबन्धन किये जाने हेतु शासन स्तर से जारी निर्देशों एवं आम जनता किसान,औद्योगिक श्रेणी व्यवसायिक श्रेणी सामूहिक व अवसंरचनात्मक श्रेणी द्वारा किस प्रकार भूजल संचयन/संवर्धन किये जाय विषयवस्तु पर अपने विचार साझा किये।इसी क्रम में भूजल सप्ताह में आगामी दिनांक 20 जुलाई 2023 को जनपद मऊ में विभिन्न कार्यक्रम विकास खण्डवार व मुख्यालय स्तर पर एक साथ शिक्षण संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ आयोजित किया जायेंगा।गोष्ठी में श्री पीयूष कुमार पाण्डेय अधिशासी अभियन्ता,राशिद अली, अवर अभियन्ता, भू०ज० वि० खण्ड-आजमगढ, खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश वर्मा,स्काउट गाइड शिक्षक दिनेश सिंह सहित समस्त शिक्षक व स्टाफ एवं विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button