Azamgarh news:26 जनवरी को पद्मा विभूषण पद्म भूषण एवं पद्मश्री की उपाधि हेतु 10 अगस्त तक संख्या अधिकारी विकास भवन में संपर्क कर करा सकते हैं आवेदन

आजमगढ़: जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री राजेश कुमार ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों को सूचित किया है कि आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को पदम विभूषण, पदम भूषण एवं पदम श्री की उपाधियों हेतु संबंधित महानुभाव/महानुभावों के बारे में संस्तुतियां राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन भारत सरकार को भेजी जानी हैं। उन्होने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि यदि आप उक्त उपाधियों के लिए किन्हीं महानुभाव/महानुभावों का नाम प्रस्तावित करना चाहतें हैं तो उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के संबंध में साइटेशन (दो प्रतियों में) निर्धारित प्रपत्र में वांछित सूचना के साथ विलम्बतम 10 अगस्त, 2023 तक कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, विकास भवन आजमगढ़ में उपलब्ध करा दें। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आजमगढ़ से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button