पेड़ से टकराई अनियंत्रित पिकअप, मची चीख-पुकार, एक की मौत, तीन घायल; बरात से लौट रहा था परिवार

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया ब्यूरो

दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर सुखपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया। वे सड़क पर ही लोट-लोट कर बिलखने लगे। अन्य लोगों ने किसी तरह उन्हें ढांढस बंधाया।

 

 

 

 

 

 

 

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूआरबारी-बांसडीह मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप के पेड़ से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

 

 

बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार निवासी दीनबंधु पासवान के घर से उनके पुत्र की बरात सुखपूरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर बुधवार की शादीम को गई थी। गुरुवार की सुबह बरात से वापसी के दौरान पिकअप पर सवार होकर दीनबंधु के साढू रामाश्रय पासवान निवासी बिसहर थाना खजूरी एवं अन्य लोग मैरीटार जा रहे थे।

 

 

 

 

 

 

बेरूआरबारी बांसडीह मुख्य मार्ग पर देलहुआ पावर हाउस के सामने पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। पिकअप पर सवार राम आश्रय सड़क पर गिर गये।पीछे से आ रही किसी गाड़ी की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों दीनबंधु पासवान पुत्र स्व. सुभाष पासवान निवासी मैरिटार, अनिल पासवान पुत्र स्व. झगरू निवासी हरपुर और अर्जुन पुत्र रविंद्र निवासी मैरिटार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी पहुंचाया।

 

यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची महिलाएं घटनास्थल पर ही विलाप करने लगी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

Related Articles

Back to top button