प्राचार्य को किया गया अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित। 

 

जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया। स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के पाचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी को, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के कार्य परिषद का सदस्य बनाए जाने पर महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्ता द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर डॉक्टर अमित चतुर्वेदी , प्रोफेसर अमरेश त्रिपाठी, डॉक्टर सज्जन कुमार गुप्त, डॉक्टर बृजेश यादव आदि मौजूद रहे । प्राचार्य कार्य परिषद का सदस्य बनाए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button