विद्याभवन हाई स्कूल न.२ मे तालुकास्तरीय बास्केट बॉल स्पर्धा का आयोजन

MumbaiNews:रिपोर्ट:अजय उपाध्याय
महाराष्ट्र सरकार के जिला क्रीडा अधिकारी कार्यालय, मुंबई की ओर से आयोजित १७ साल उम्र के गुट की तालुकास्तरीय बास्केट बॉल स्पर्धा का आयोजन अंधेरी के राजहंस विद्यालय में किया गया था । कुल 22 टीम में इसमें शामिल हुई थी। विद्याभवन हायस्कूल नं.२ के छात्रों ने अंतिम स्पर्धा में सेंट ग्रेगोरियस हायस्कूल, चेंबूर के टीम को ६ गुणों से हराकर तालुकास्तरीय बास्केटबॉल स्पर्धा का अजिंक्य पद प्राप्त किया।
विशेष बात यह है कि, विद्याभवन हायस्कूल नं. २ के 14 और 17 साल के गुट की छात्रा, 17 साल के गुट के छात्र इन तीनों बास्केटबॉल टीमों ने तालुकास्तरीय बास्केटबॉल स्पर्धा का अंतिम विजेता पद प्राप्त किया है।टीम के प्रशिक्षक सोनेश झोरे और सभी विजेताओं की प्रशंसा की जा रही है।
पुणे विद्यार्थी गृह संस्था के कार्याध्यक्ष राजेंद्र बोऱ्हाडे, मुख्याध्यापक सुनील पाटील सभी पदाधिकारी एवं शिक्षकगण- शिक्षकेतर कर्मचारीयों ने सभी टीमों की सरहाना करते हुए उन्हें जिलास्तरीय स्पर्धा के लिए हार्दिक शुभकामनाऐं दी है।


