Azamgarh news:अभी भी पीड़ित को सता रहा है जान माल का खतरा

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी श्याम बिहारी चौहान पुत्र मिठाई चौहान ने 2 अगस्त को रौनापार थाने में गांव के ही कुछ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दिया कि गांव के कुछ लोग उसके पिता को बिना कारण बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए हैं ।प्रार्थना पत्र मिलते ही पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भर्ती कराया जहां हालत सीरियस देखकर डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जिन का इलाज आज भी सदर में चल रहा है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के नाम संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और जांच में जुट गई। तथा एक आरोपित को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दीया। इसके बाद ओरोपित् जमानत कराके घर आगया है जिससे पीड़ित को अभी भी जान माल का खतरा बना हुआ है। मीडिया से बात करते हुए पीड़ित ने बताया कि जिस तरह से लोग मेरे पिता को बिना कारण मारपीट कर घायल कर दिए थे उसी प्रकार वह लोग दोबारा मेरे साथ कोई अप्रिय घटना दुर्घटना घटा सकते हैं ।



