अब की बार दुर्गा पंडालो में भी होंगे राम जी के दर्शन

रानी की सराय आजमगढ़:रानी की सराय कस्बे में कई दशक से बंगाल के कारीगरों द्वारा कारखाने में देवी प्रतिमाओं को बनाया जाता है। पूरे 12 महीने में लगभग 8 महीने किराए की जमीन पर कारखाने बना करके बंगाल के कारीगरों द्वारा मूर्तियों का निर्माण किया जाता है वही इस बार अयोध्या धाम के उद्घाटन के बाद इस बार दशहरा मेला में दुर्गा प्रतिमाओं के साथ राम लक्ष्मण हनुमान जी की मूर्तियां बनाई गई हैं जो आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मूर्ति कलाकारों ने बताया कि लोगों के डिमांड पर दशहरे में देवी प्रतिमाओं के साथ राम लक्ष्मण सीता और हनुमंत लाल के प्रतिमाएं भी बनाई गई हैं। कस्बे में लगभग आधा दर्जन कारखाने में स्थानीय कलाकारों व बंगाल के कलाकारों द्वारा मूर्तियों का निर्माण किया जाता है वही इस कस्बे से अन्य जनपदों को भी प्रतिमाएं जाती हैं ।कलर रस्सी बस आदि के दाम बढ़ने से मूर्तियों के दाम भी बढ़ गए हैं जो मूर्तियां 5 से 6 हजार में जाती थी उन मूर्तियों के दाम दो गुना हो गए हैं

*नवरात्रि के प्रथम दिन मूर्तियों की स्थापना*
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से ही दशहरा का मेला होने से ही नवरात्रि के प्रथम दिन से ही स्थापना करने के लिए बुधवार को ही सुबह गाजे बाजे के साथ इन कारखानों से मूर्तियों के ले जाने का क्रम शुरू हो गया है। विजयदशमी को जनपद के साथ अन्य जगहों पर मेले का आयोजन किया जाता है जिससे नवरात्र के प्रथम दिन से ही देवी प्रतिमाओं को पूजन अर्चन के साथ पट खोल दिए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button