राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया
Flowers were offered by garlanding the statue of Father of the Nation Mahatma Gandhi

आजमगढ बरदह
आजमगढ़ विकासखंड ठेकमा की ग्राम पंचायत भैंसकुर में आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर बीजेपी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व मंडल अध्यक्ष ठेकमा उमाकांत तिवारी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा महात्मा गांधी जी के जयंती पर सभी को धन्यवाद देते हुए गांधी जी के जीवन संघर्ष, देश की सेवा एवं उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी जी से यह सीख लेनी चाहिए कि हम बिना कोई हथियार उठाये, अहिंसा के मार्ग पर चलकर भी जीत सकते हैं। महात्मा गांधी जी के आदर्शों को भारत ही नही बल्कि पूरा विश्व मानता है। उन्होने कहा कि दोनो महापुरूष स्वतंत्रता संग्राम की मूल भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। लालगंज जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमें महात्मा गांधी जी के जीवन से सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम आज जिस भी पद पर कार्य कर रहे हैं, उस पद के दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें, जो कार्य हमें करने हैं, उसको अच्छा से अच्छा करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि दोनो महान विभूतियों के व्यक्तित्व को अपने निजी जीवन में आत्मसाध करने की आवश्यकता है। आज का दिन हम सबके लिए इन महान विभूतियों के विचारों को एक बार फिर से दोहराने का और यथासम्भव अपने जीवन में आत्मसाध करने का है, विशेष रूप से महात्मा गांधी के स्वच्छता का और स्वच्छता केवल भौतिक साफ-सफाई की बात नही है, बल्कि मन, वचन और कर्म तीनों से स्वच्छता, अहिंसा को जोड़ना है। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी का गरीबों के प्रति, किसानों के प्रति विशेष लगाव था। लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उन्होने कहा कि हमारा कर्तव्य एवं दायित्व है कि समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्तियों तक सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाय।
वही सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा की हमारे समस्त सेक्टर अध्यक्ष को 100 मीटर की सड़क उनके घर तक दी जाएगी व बूथ अध्यक्ष के घर पर दीपावली से पहले लाइट लग जाएगी।
जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिससे कार्यकर्ता दुगनी रफ़्तार से जनहित का काम करेंगे।
इस अवसर पर अंकुर राय, रामसुवराथ राजभर,सूर्यभान राय, जेपीएन तिवारी,सिनोद मौर्य, देवेन्द्र राय,ग्राम प्रधान प्रतिनिधी अरविंद राय, राजेश सरोज नेता,अशोक राय, धीरज मिश्रा, अशोक गुप्ता समस्त कार्यकर्ता गढ़ उपस्थित रहे।



