शिक्षक अपने विद्यालय को बनाए निपुण: बीईओ 

बीआरसी अभोली के प्रांगण में आयोजित किया गया उन्मुखीकरण कार्यक्रम 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। बीआरसी अभोली के प्रांगण में ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद व खण्ड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस दौरान बालिका शिक्षा व विद्यालयों में कायाकल्प योजना में विधालय विकास की बात की गई। निर्धारित रूपरेखा के अनुसार बेसिक शिक्षा में संचालित योजना डीबीटी, कायाकल्प, शारदा, निपुण भारत अभियान, बालिका शिक्षा, एसएमसी की विद्यालय में भूमिका इत्यादि पर ब्लॉक के एआरपी संतोष सिंह, कमलेश पांडेय, अविनाश मिश्र व संतोष पाल द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में प्रत्येक बच्चों तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सब की है। विकास खंड अभोली को सुपर 100 में चयन किया गया है। हम सभी को इस वर्ष अपने विद्यालय और ब्लॉक को निरंतर प्रयास कर निपुण करना है। इससे पूर्व उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनुदेश तिवारी, संध्या सिंह, रेखा देवी, संदीप मिश्र, उमेश सिंह, प्रमोद यादव, चंद्रेश, ताराचंद, रत्नेश बिंद, राकेश यादव, शिवशंकर, प्रमोद कुमार, जयशंकर मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन बंशीधर और संतोष कुमार ने किया।

 

चित्र परिचय:

Related Articles

Back to top button