आजमगढ़ एसपी ने 6 शातिर अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट,रखी जाएगी नजर

रिपोर्ट:आफताब आलम
आजमगढ़ पुलिस ने जिले के 6 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जा रही है,एसपी ने जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली उनमें आबकारी,लूट दो गोवध और हत्या में शामिल रहा है,रविवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा हत्या, लूट,आबकारी व गोवध में संलिप्त रहे 06 अपराधियों के विरूद्ध क्रमशः थाना मेंहनगर व कंधरापुर से 02-02 तथा थाना गंभीरपुर व फूलपुर से 01-01 की हिस्ट्रीशीट खोली गयी, जिनकी निगरानी की जा रही है।नाम निम्नवत हैं-हरिश्चन्द्र यादव उर्फ बकाटू (30) पुत्र रामदुलार यादव निवासी गंजोर, थाना मेंहनगर(H.S.NO.104 ए , हत्या),विनोद पासी 30 वर्ष पुत्र जवाहिर पासी निवासी हरवा,थाना मेंहनगर(H.S.NO. 107 ए, लूट),गिरधारी सिंह 42 वर्ष पुत्र अमरदेव सिंह निवासी देवखरी, थाना कंधरापुर(H.S.NO. 03 बी,आबकारी)- अमरदेव सिंह
65 वर्ष पुत्र स्व0 कतवारू सिंह निवासी देवखरी , थाना कंधरापुर(H.S.NO. 04 बी, आबकारी)-अबुसोफियान 25 वर्ष
पुत्र अकरम निवासी वार्ड नं0-10 हरिवंशनगर कस्बा मेंहनगर, थाना मेंहनगर(H.S.NO. 108 ए, लूट)-मुअज्जम 47 वर्ष पुत्र सुफियान निवासी रसूलाबाद, थाना फूलपुर आजमगढ़ (H.S.NO. 23बी, गोवध)इस अभियान के तहत जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत हिस्ट्रीशीट खोलने, गुण्डा एक्ट में कार्यवाही, गैंग पंजीकरण की कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिससे जिले में अपराध की घटनाओं को रोका जा सके।



