Azamgarh news:पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,वादिनी थाना कप्तानगंज द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त दीपक पुत्र महेन्द्र ग्राम गौंरा थाना कप्तानगंज द्वारा वादिनी की पुत्री को बगेदू पुत्र जगदेव बड़े पिता निषाद, प्रेमचन्द्र पुत्र बगेदू निषाद निवासी ग्राम गौंरा – कपिल पुत्र उदयराज फूफा ग्राम उसर कुरवा थाना महराजगंज के सहयोग से भगा ले जाया गया तथा ले अभियुक्त द्वारा पीडिता की अश्लील फोटो वायरल किया गया व विरोध करने पर गाली-गलौज किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 236/2022 धारा 363/366/504 IPC व 66 IT Act का पंजीकृत किया गया। विवचेना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 365/367/368/3704/376D/109 IPC व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। गुरूवार को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों बगेदू पुत्र जगदेव निवासी ग्राम गौंरा, प्रेमचन्द्र पुत्र बगेदू निषाद निवासी ग्राम गौंरा थाना कप्तानगंज को उनके घर ग्राम गौरा से समय करीब गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button