Azamgarh News:नई-किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की पहल से बिखरा परिवार फिर जुड़ा, 01 प्रकरण में कराया गया समझौता*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*दिनांक–02.09.2026 | जनपद–आजमगढ़*

 

*🔹 नई-किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की पहल से बिखरा परिवार फिर जुड़ा, 01 प्रकरण में कराया गया समझौता*

 

*🔹 दहेज उत्पीड़न के विवाद में अथक प्रयास से पति-पत्नी के बीच बनी सहमति, परिवार में लौटी खुशियां*

 

*आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण में दिनांक 02.09.2026 को बैठक आयोजित की गई।

 

➡️बैठक में 03 प्रकरणों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से बुलाकर मिडिएशन कराया गया। दोनों पक्षों की उपस्थिति वाले 02 प्रकरणों में से 01 प्रकरण में अथक प्रयास एवं समझा-बुझाकर समझौता कराया गया।

 

➡️प्रकरण में आवेदिका द्वारा पति एवं ससुराल पक्ष पर कम दहेज लाने को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा मारपीट कर घर से निकालने के आरोप लगाए गए थे। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी समझ एवं सामंजस्य स्थापित कराया गया।

 

➡️नई-किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद एवं समझौते के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना तथा पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने में सहयोग करना है।

 

जैनब पुत्री फिरोज, ग्राम नूरपुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।

 

इस अवसर पर उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button