Azamgarh News:शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना–महराजगंज, जनपद–आजमगढ़*

*दिनांक–02.09.2026*

शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, महराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा*

 

*आजमगढ़।* थाना महराजगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने तथा धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त पिन्टू कुमार पुत्र शिवनाथ राम, निवासी मुडीलपुर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

 

➡️दिनांक 31.08.2026 को पीड़िता द्वारा थाना महराजगंज पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त द्वारा उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। शिकायत के आधार पर थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 211/2026 धारा 69/352/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना उ0नि0 चन्द्रजीत यादव द्वारा की जा रही है।

 

➡️वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महराजगंज पुलिस ने दिनांक 02.09.2026 को मुडीलपुर तिराहे के पास समय करीब 10:50 बजे अभियुक्त पिन्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

➡️गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष श्री जयप्रकाश के नेतृत्व में उ0नि0 चन्द्रजीत यादव एवं रि0का0 राजीव यादव, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button