कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की अहम बैठक,सांसद सहित विधायक एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल

An important meeting of Disha was held in the Collectorate Auditorium, MLAs including MPs and public representatives attended

जबलपुर शहर विकास को लेकर कलेक्ट्रट सभागार में दिशा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लोकसभा सांसद सहित विधायक एवं नगर निगम,नगर परिषद और प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।इस दौरान शहर विकास को लेकर और जनता की हितग्राही योजनाओं को लेकर वृस्तित चर्चा की गई।-कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा बैठक में शामिल हुए लोकसभा सांसद आशीष दुबे एवं शहर के समस्त विधायक एवं नगर निगम ,नगर परिषद के तमाम जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियो के बीच शहर विकास को लेकर चर्चा हुई।जिसमें आगामी होने वाले शहर विकास के कार्यो को लेकर चर्चा की गई।साथ ही पूर्व में रुके हुए कार्यो को प्रगति में लाने के लिए सांसद आशीष दुबे ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।इस दौरान अपनी अपनी विधानसभाओ में विकास कार्यों हो रही समस्याओं को लेकर विधायको ने बैठक अपनी बातें रखी जिसमे आवास योजना ,यातायात व्यवस्था,अवैध पार्किंग, अवैध अतिक्रमण ,एवं बुजुर्गों के आयुष्मान योजना के कार्ड व अन्य शहर एवं ग्रामीण हित के मुद्दे बैठक में उठाए गये।जिनकी विस्तृत चर्चा कर उन सभी मुद्दों के निराकरण के लिए सांसद आशीष दुबे ने कार्य योजना तैयार कर निराकरण के आदेश दिए गए।वही आशीष दुबे ने कहा की जनता को तमाम सरकार की तमाम चल रही योजनाओं लाभ मिल सके इसको लेकर अधिकारियों बैठक में निर्देशित किया गया है ।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button