जबलपुर में निजी स्कूलों द्वारा अवैध फीस वसूली पर दो विद्यालय संचालक गिरफ्तार,पूछताछ जारी

In Jabalpur, two school administrators were arrested for collecting illegal fees by private schools, the questioning is ongoing

Jabalpur

– जबलपुर में निजी स्कूलों द्वारा छात्रों से अवैध फीस वसूली मामले मेंपुलिस ने विजय नगर स्तिथ जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन और अनुराग श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। जॉय स्कूल के संचालक पर आरोप है की उन्होंने स्कूली बच्चो से ज्यादा फीस वसूली है। बच्चो से फीस वसूलने के बाद उन रुपयों से करोडो रुपये के मंहगे वाहन ख़रीदे गए है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि जॉय स्कूल के संचालक और सचिव के नाम की रिपोर्ट होने के बाद अखिलेश मेबन और अनुराग श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया। विजय नगर पुलिस ने जॉय संचालक को रिमांड पर लेकर स्कूल पहुंची और पूछताछ की। जबकि स्कूल के सचिव अनुराग श्रीवास्तव को जेल भेज दिया गया है। थाना विजय नगर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button