आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा प्रयागराज में कई पदाधिकारीयों की हुई नियुक्ति

Ideal Journalist Sangathan has appointed many office bearers in Prayagraj

प्रयागराज उत्तर प्रदेश
आइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई प्रयागराज को मजबूती के साथ विस्तार करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रयागराज डॉक्टर रामजी प्रजापति ने कई तहसील अध्यक्षों तथा जिला महासचिव की नियुक्तियां की है। मंडल अध्यक्ष प्रयागराज डॉ राम जी प्रजापति ने बताया कि प्रयागराज जिले के युवा एवं तेज तर्रार पत्रकार संदीप कुमार तिवारी को जिला महासचिव प्रयागराज के पद पर मनोनीत किया गया है। जबकि युवा पत्रकार आयुष मिश्रा को तहसील अध्यक्ष करछना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ प्रजापति ने अभी बताया कि तहसील सिराथू से पत्रकार रग्घु विश्वकर्मा को तहसील अध्यक्ष सिराथू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष प्रयागराज डॉ रामजी प्रजापति ने कहा कि प्रयागराज में आइडियल पत्रकार संगठन सबसे मजबूत पत्रकार संगठन के रूप में जाना जाएगा हम पत्रकारों के हित में लगातार कार्य करते रहे हैं और आगे भी मजबूती के साथ काम किया जाएगा। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, विनय कुमार श्रीवास्तव एवं नर्वदेश्वर मिश्रा, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह विनोद कुमार मिश्रा एवं श्रवण यदु, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल,राशिद खान पठान राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत शुक्ला, डॉ नितिन शिंदे, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता दुर्गा सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्याम जी उपाध्याय एवं विनय कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला, प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश डॉक्टर अनिल कुमार सिंह डॉक्टर नरेंद्र नाथ पांडे एवं डॉ पृथ्वीराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तारीक बेग, प्रदेश सचिव आशीष निषाद, प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार मद्धेशिया, मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ दो रामनारायण राय, मंडल अध्यक्ष चित्रकूट धाम सुरेश द्विवेदी तथा समस्त प्रदेश अध्यक्षों एवं सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button