लेखपाल संघ के तत्वाधान घोसी तहसील में नवनियुक्त लेखपालो ने सदस्यता ग्रहण कराने के साथ माल्या अर्पण कर स्वागत किया गया। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी। मऊ। लेखपाल संघ घोसी के अध्यक्ष अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर नव नियुक्त 20 लेखपालो को सदस्यता ग्रहण कराया गया। साथ ही अध्यक्ष, मंत्री सहित अन्य पदाधिकारीयो ने सभी को माला पहना कर स्वागत किया।

अध्यक्ष अरविंद पांडेय एवं जिला मंत्री आशुतोष पांडेय ने कहा की आप सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं। आप सभी की समस्या को लेकर संगठन संघर्ष करने के साथ निवारण का प्रयास करेगा। प्रशासन के द्वारा दिये कार्यो का मनोयोग के साथ निर्वहन करते हुए कार्य क्षेत्र में जनता के बीच रहे। हमेसा याद रखे संगठन में शक्ति है।

इस अवसर प्रमुख रुप से अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय, जिला मंत्री आशुतोष पाण्डेय, शेषनाथ चौहान, धर्मेंद्र राय,सौरभ तिवारी, विनोद गौतम, सुजीत कुमार, विनीत, आशीष वर्मा, विवेक सिंह शरद यादव, रामपाल सिंह, दिनेश चौहान, अजय चौहान, सतीश गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार आदि लेखपाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button