आजमगढ़:थाने में गंदगी देख भड़के एसपी,साफ सफाई का दिया निर्देश

In the police station, there was a mess, and the SP instructed to clean it

रिपोर्ट: चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़:शनिवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा रानी की सराय थाने का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में गंदगी पर भड़के। इस दौरान थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा।पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कार्यालय में रखें रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं परिसर में गंदगी पर भड़के तथा थाना परिसर में उच्च कोटि की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। निस्तारण योग्य वाहन थाने में बेतरतीब खड़े है,अपराध शीर्षकवार वाहनों को खड़ा किया जाने तथा नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर व अन्य अधिकारी ,कर्मचारी गण मौजूद थे

Related Articles

Back to top button