जबलपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए मिले तो खैर नहीं, गढ़ा थाने पुलिस की चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में मचा खौफ
Jabalpur found drunk driving, not good, Gadha Thane Police's checking campaign creates fear among motorists

जबलपुर में इन दिनों रात में पुलिस आने जाने वाले चार पहिया वाहन चालकों की चेकिंग कर रही है जो शराब पीकर वाहन चलाते है। गढ़ा थाना अंतर्गत इस प्रकार की चेकिंग से उन चार पहिया वाहन चालकों में खौफ का माहौल है जो रात में शराब पीकर वाहन चलाते है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जबलपुर के सभी थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा इलाके में चेकिंग की जा रही है। गढ़ा पुलिस ने अभी तक 18 चार पहिया वाहनों की चेकिंग की है पुलिस को फिलहाल अभी तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले और संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिले है। इसके अलावा पुलिस ऐसे दो पहिया वाहन खास तौर पर बुलेट को मोडिफाई कर उसमे ऐसे साउंड और साईलेंसर का प्रयोग कर रहे जिससे आम नागरिको को दिक्क्त होती है। इस प्रकार के वाहनों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



