पानी की कुछ बूंदें गिर जाने के कारण युवती के साथ मारपीट
Due to the fall of water, the girl was assaulted

हिंद एकता टाईम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शांतिनगर ईलाके के माया कंपाउंड में पानी की कुछ बूंदें पुनम नामक महिला के उपर गिर जाने के कारण पड़ोसियों द्वारा १७ वर्षीय शाकिरा मोहम्मद असलम अंसारी पीट पीट कर घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर शांतीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुशार पड़ोसी के नल से पीने का पानी लेकर १७ वर्षिय साकीरा मोहम्मद अश्लम अंसारी जा रही थी। पानी के कैन से कुछ बूंदें छलक कर पड़ोस में रहने वाली पूनम के ऊपर गिर गईं। उस मामूली विवाद को लेकर पूनम और उसके परिवारवालों ने शाकिरा के साथ गाली गलौझ करनें लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और साकीरा को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने शाकिरा की शिकायत पर पूनम गुप्ता और उसके परिवार के अन्य सदस्यों – अजय गुप्ता, सुमित गुप्ता और नेहा गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह घटना ६ नवंबर की रात करीब ८,३० बजे की है। जब शाकिरा अपने पड़ोसी कल्लू के नल से पानी लेकर लौट रही थी। इस दौरान पानी के कैन से कुछ बूंदे पूनम के ऊपर गिर गया। जिससे पूनम और उसके परिवार ने मिलकर शाकिरा पर हमला कर दिया। शांतिनगर पुलिस थाने में इन आरोपियों के खिलाफ भा.न्या. संहिता की धारा ११७(२), ११५(२), ३५२ और ३(५) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसकी आगे की जांच शांतिनगर पुलिस कर रही है।


