१३६ भिवंडी पश्चिम निर्दलीय प्रत्याशी विलास आर पाटील के घोषणा पत्र से मचा हड़कं
136 Bhiwandi West independent candidate Vilas R Patil's manifesto from the letter

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी।श – भिवंडी अजय नगर स्वामी नारायण मंदिर के प्रांगण में आयोजित जन समर्थन व परिवर्तन सभा मे भिवंडी पश्चिम विधानसभा निर्दलीय उम्मीदवार तथा भिवंडी मनपा के पूर्व महापौर विलास आर पाटील नें चुनावी घोषणा पत्र अपने समर्थकों के बीच जारी किया। अपने घोषणा पत्र में शिक्षा, सड़क, पानी,आरोग्य जैसी यंत्रणाय़ समस्याओं का समाधान करके शहर को एक आदर्श शहर बनाने का वादा किया।
आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान विलाश पाटील ने कहा, “हमारा लक्ष्य भिवंडी को ऐसा शहर बनाना है, जहां हर नागरिक को समान अवसर मिले और विशेषकर महिलाओं को सुरक्षित यात्रा सुविधाएं प्राप्त हों। पाटील ने खेल के क्षेत्र में अपने प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में भिवंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। इनमें बैडमिंटन कोर्ट, ओलंपिक मानकों पर आधारित जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम, प्रहार अकादमी और चैलेंज ग्राउंड क्रिकेट अकादमी शामिल हैं, जिनसे अब भिवंडी के युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। इस जनसभा में जैन समाज का समर्थन भी पाटील को प्राप्त हुआ। पूर्व नगरसेवक दिलीप कोठारी ने कहा, “भाजपा ने हमें हमेशा नजरअंदाज किया, लेकिन पाटील साहब ने हमें हमेशा साथ दिया। और हमारी उम्मीदों को पूरा किया। वहीं, समाजसेवी निसार मास्टर ने भी पाटील के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “विलास पाटिल ने समाज की भलाई के लिए कई कदम उठाए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि उनकी जीत निश्चित है।


