लाखों रुपये एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार
Youth arrested with lakhs of rupees MD drugs

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी कल्याण रोड साईबाबा मंदिर के पास साई प्रेम ढाबा के ठीक सामने रात के समय लग-भग आठ बजे के आस-पास एमडी ड्रग्स मादक पदार्थ की तस्करी करने आए रेती बंदर कल्याण पश्चिम का रहने वाला साहिल सईद सेख नामक युवक को शांतीनगर पुलिस ने ४ लाख ३०हजार रुपये कीमत का २१ग्राम मडी ड्रग्स के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी साहिल सईद सेख के खिलाफ शांतीनगर पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स का तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। भिवंडी पुलिस इन दिनों अपराधियों पर अपनी तिरछी नजर बनाए हुए है। पुलिस का मानना है। कि ड्रग्स की तस्करी से युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए पुलिस इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है ।


