पैट्रोल पंप में गबन करने वाला अटैंण्डेट/कैशियर पुलिस गिरफ्त में
Attendant/Cashier arrested for embezzling petrol pump

जबलपुर के ओमती थाना अंतर्गत आने वाले सिटी फ्यूल पेट्रोल पंप में कार्यरत पंप कैशियर द्वारा 450000 रुपए की राशि का गबन करने की शिकायत पेट्रोल पंप मालिक सरबजीत सिंह मौका के द्वारा की गई थी जिस पर कार्यवाही करते हुए पंप अटेंडेंट कैशियर को गिरफ्तार किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश गिरी गोस्वामी जो की सिटी फ्यूल पेट्रोल पंप में मैनेजर है उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की रोहित कुमार काछी कई पिछले एक वर्ष से नाइट कैशियर के रूप में कार्य कर रहा था जिसके द्वारा रात्रि कालीन ऑनलाइन पर्ची में हेर फेर कर पैसों का गब न किया जा रहा था। जब मैनेजर द्वारा विस्तृत रूप से जांच की गई तो रोहित कांची द्वारा लाखों रुपए के गबन किए जाने की बात सामने आई है। मैनेजर की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित काछी उम्र 19 वर्ष निवासी कंचनपुर अधारताल को अभिरक्षा में लेते हुये गबन किये हुये रूपयों के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



