लाखों रुपये कीमत की बिजली चोरी करने वाले पर मामला दर्ज

A case has been registered against those who stole electricity worth lakhs of rupees

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी- भिवंडी में विद्युत आपुर्ति करने वाली टोरेंट पावर कंपनी के अधिकारियों व्दारा पुर्णा गांव के रहने वाले शिवराम पाटील विद्युत उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में शांतीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि विद्युत पोल से अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन जोड़कर हजारों रुपये की बिजली चोरी की है।
टोरेंट पावर कंपनी के कार्यरत गौरी प्रकाश परीसे ने पुलिस को सूचना देते हुए कहा कि शिवराम पाटील ने बिना किसी अनुमति के बिजली कनेक्शन का अवैध उपयोग करते हुए बिजली चोरी की है। टोरेंट पावर में कार्यरत गौरी प्रसाद परिसे ने आरोप लगाया है कि बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर ८८३३ युनिट बिजली का प्रयोग करते हुए २ लाख ५८ हजार ७५९ रुपये ८२ पैसे की बिजली चोरी की है। पुलिस ने बिजली अधिनियम २००३ की धारा १३५ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button