जबलपुर की होटल में पकड़ाया सेक्स रैकेट,5 कॉल गर्ल के साथ 5 लड़के पकड़ाए
Sex racket caught in Jabalpur hotel, 5 boys caught with 5 call girls

मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारते हुए देह व्यापार के कारोबार का पर्दाफाश किया है।बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में कृषि उपज मंडी के पास एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर होटल पर रेड मारी तो होटल के अलग अलग कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को होटल पर रेड मारी तो वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को देख होटल में मौजूद यहां वहां भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने होटल से 5 युवक व 5 युवतियों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



