महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर मतदान जारी, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने मतदाताओं से की खास अपील
For the formation of the new government in Maharashtra, the voting for the by-elections in all the 288 assembly seats and one Lok Sabha seat (Nanded) of the state is going on from 7 am on Wednesday, which will continue till 6 pm. Strict security arrangements have been made for peaceful polling in all the seats. In the meantime, many leaders including Prime Minister Narendra Modi, Defense Minister Rajnath Singh have appealed to the people to participate in this phase of democracy. Voting is happening today. I urge all the voters of the state to participate enthusiastically in this celebration of democracy Vote in large numbers," wrote Defense Minister Rajnath Singh on X, "I appeal to our brothers and sisters in Maharashtra to vote in large numbers and strengthen the celebration of democracy, especially the youth I urge the voters who are voting for the first time to exercise their right to vote." Union Home Minister Amit Shah wrote on X, "With brothers and sisters who are going to vote in the Maharashtra assembly elections, to form such a government in the state. I urge you to vote vigorously, at the center of which is the culture of Maharashtra, the prosperity of the region, Let there be safety of mothers and sisters and upliftment of farmers. Respond today with the power of your vote to those who compromise principles for power and make appeasement an agenda for the greed of the vote bank. Vote in large numbers today for the golden future of the youth of Maharashtra." BJP president JP Nadda wrote on X, "I urge all my brothers and sisters, especially the youth of Maharashtra to vote in large numbers. Do it and exercise your democratic rights.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के लिए प्रदेश की सभी 288 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट (नांदेड़) पर हो रहे उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। सभी सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मैं राज्य के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वह इस प्रक्रिया में उत्साह के साथ भाग लें और लोकतंत्र के इस उत्सव की शोभा बढ़ाएं। इस अवसर पर मैं सभी युवाओं और महिला मतदाताओं से अपील करता हूं आगे आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें।”,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करें। मैं खास तौर पर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं।”,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान करने जा रहे बहनों-भाइयों से प्रदेश में एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने का आग्रह करता हूं, जिसके केंद्र में महाराष्ट्र की संस्कृति, प्रदेश की समृद्धि, माताओं-बहनों की सुरक्षा और किसानों की उन्नति हो। सत्ता के लिए सिद्धांतों से समझौता करने वालों और वोटबैंक के लालच में तुष्टीकरण को एजेंडा बनाने वालों को आज अपने वोट की शक्ति से जवाब दें। आज महाराष्ट्र के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।”,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “मैं अपने सभी भाइयों और बहनों, खासकर महाराष्ट्र के युवाओं से आग्रह करता हूं कि वह बड़ी संख्या में मतदान करें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें। हमारे ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएँ और महाराष्ट्र के निरंतर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आपके एक वोट में राज्य के भविष्य को आकार देने और इसे 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की शक्ति है। जैसे-जैसे यह दिन बीतता है, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें।”


