पी-मार्क के एग्जिट पोल में महायुति को महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है
Voting for assembly elections in Maharashtra and Jharkhand has concluded on Wednesday. After this, various agencies have released the exit poll results. In the exit poll of P-mark, Mahayutti is seen forming the government in Maharashtra. According to the exit poll of P-mark, Mahayutti is expected to get 137 to 157 seats in Maharashtra. While Mahavikas Aghadi (MVA) can get 126 to 146 seats. On the other hand, 2 to 8 seats have been estimated for others. Let us know that the voting has been held on November 20 in 288 seats of Maharashtra. Maharashtra has 288 assembly seats and 145 seats are needed to form the government. According to P-mark exit polls, the Mahayuti is getting a majority in Maharashtra. For information, please tell us that the results of exit polls are sometimes right and sometimes wrong. This is only speculation. Almost all the exit poll predictions in 2024 Lok Sabha elections were proved wrong. Exit polls predicted a clear majority for the BJP on its own, however, the results turned out to be the opposite. While the NDA was successful in forming the government in the country, the NDA coalition got only 292 seats. At the same time, the Indy Alliance won 232 seats. In Haryana, almost all the exit polls were wrong. Most of the exit polls predicted Congress to come to power in the state. However, the BJP government in the state was formed for the third time.

नई दिल्ली: महराष्ट्र और झारखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। इसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। पी-मार्क के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनती दिख रही है।पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 137 से 157 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को 126 से 146 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं और यहां सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत है। पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति को पूर्ण बहुत मिलता दिख रहा है।जानकारी के लिए बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजे कभी सही तो कभी गलत साबित होते हैं। यह केवल अनुमान होता है। 2024 लोकसभा चुनाव में लगभग सभी एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित हुए थे। एग्जिट पोल में भाजपा के अकेले दम पर स्पष्ट बहुमत का अनुमान जताया गया था, हालांकि, नतीजे उलटे थे। जबकि एनडीए देश में सरकार बनाने में सफल रही, लेकिन एनडीए गठबंधन को केवल 292 सीटें मिलीं थीं। वहीं इंडी गठबंधन ने 232 सीटों पर जीत दर्ज की थी।हरियाणा में भी लगभग सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। ज्यादातर एग्जिट पोल में राज्य में कांग्रेस को सत्ता में आने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, राज्य में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनी।



