आजमगढ़:शिक्षक दिवस पर बी आर सी ठेकमा के सभागार में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:राहुल पांडे
गंभीरपुर /आजमगढ़।बी आर सी ठेकमा के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक संगोष्ठी एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में भव्य आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष तिवारी एवं यशवंत सिंह प्रधानाध्यापक के द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप वंदन करके किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलामंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने किया एवं संचालन हरिप्रकाश ने किया।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तर पर परिषदीय विद्यालयों में टैबलेट वितरण, स्मार्ट क्लास एवं ब्लॉक स्तर पर आई सी टी लैब की स्थापना के शुभारम्भ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।इस अवसर पर जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि शिक्षक समाज का सजग प्रहरी है।शिक्षकों ने राष्ट्र के निर्माण में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई है। आशुतोष सिंह ने कहा कि शिक्षा के आधुनिकीकरण को हमे व्यवहार में लाना होगा। निपुण लक्ष्य को निर्धारित समय मे पूरा करना हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही सम्भव है।शिक्षक का स्थान हमेशा श्रेष्ठ रहा है ।खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा 5 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।प्राथमिक विद्यालय मुड़हर के प्रधानाध्यापक शशांक राय ,प्राथमिक विद्यालय फेटी से सपन कुमार राय, खरैला से प्रदीप यादव,बकेश से सुनील कुमार,बौवापार से वीरसेन सिंह जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमोद मौर्य,मनीष गुप्ता,चंदन, गीता राय,सुनीता, कविता,प्रीति राय ,नीतू,वार्डेन निशा मिश्रा,अलका राय, प्रेम नारायण सिंह, दिनेश यादव गुलाब प्रसाद,गौरीशंकर, सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button