Azamgarh News:शिवालिक हॉस्पिटल में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य अभिनंदन, डॉ. अशोक सिंह की जनसेवा पहल बनी आकर्षण का केंद्र

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

शिवालिक हॉस्पिटल में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य अभिनंदन, डॉ. अशोक सिंह की जनसेवा पहल बनी आकर्षण का केंद्र

आजमगढ़ जनपद के शिवालिक हॉस्पिटल परिसर में मंगलवार शाम भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिवालिक हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं उनके पुत्र द्वारा किया गया। समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मंचासीन सभी अतिथियों एवं विशिष्ट जनों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वंदे मातरम् की प्रस्तुति के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने प्रदेश सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सेवा और समर्पण से ही संभव है।

इस अवसर पर शिवालिक हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण जनसेवा पहल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल की ओर से रौनापार, भीमबर, चांदपट्टी, बिलरियागंज, पकवा इनार, जीयनपुर और पटवध सरैया सहित आसपास के क्षेत्रों से मरीजों को निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वाहन मरीजों को अस्पताल लाएगा, उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा तथा उपचार के बाद सुरक्षित उनके घर तक पहुँचाया जाएगा। उनकी इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति एक अनुकरणीय सेवा बताया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने हॉस्पिटल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की।

समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष पी.पी. राय, श्रीकृष्ण पाल, सत्येंद्र राय, अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव,डॉ. पूनम सिंह, मालती सिंह,सीडब्ल्यूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह,भाजपा बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, सूर्य प्रकाश मिश्रा, संदीप सिंह उर्फ सोनू सिंह मंडल प्रभारी एवं पूर्व क्षेत्रीय मंत्री श्याम नारायण सिंह, अजेन्द राय, डॉ. भक्त वत्सल, हरीश तिवारी, सिद्धार्थ राम सिंह, रामपाल सिंह, प्रमोद राजभर, लालचंद यादव, मेल्हूराम शास्त्री, सुशील सिंह, अमरजीत पासवान, डॉ. घनश्याम सिंह पटेल, सत्य प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, चिकित्सक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन हरीश पाठक ने किया, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने की।

समारोह ने यह संदेश दिया कि जब जनप्रतिनिधियों का नेतृत्व और चिकित्सकों की सेवा भावना एक साथ जुड़ती है, तब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, स्वास्थ्य और विश्वास का लाभ पहुँचाना और भी आसान हो जाता है। शिवालिक हॉस्पिटल द्वारा शुरू की गई जनसेवा की यह नई पहल निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button