आजमगढ़:पती रहा बीमार पत्नी दवा लेने गयी बाजार पड़ोसी ने पड़ोसी की छत पर चढ़ कर गिरा दिया दिवार,पुलिस की सहपर महिला की गैर मौजूदगी मे पड़ोसी द्वारा पड़ोसी की छत पर चढ़कर दिवार गिराने का लगा आरोप,पीड़ित महिला ने लिखित तहरीर देकर मंगा न्याय की फरियाद,देखें वीडियो

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

Azamgarh:

आजमगढ़ जिला के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी नाजमा बानो पत्नी शाह आलम ने बुधवार को गंभीरपुर थाने में तहरीर देकर अपने पड़ोसी सूबेदार पुत्र अलाउद्दीन के ऊपर पुलिस के साथ मिलकर जबरदस्ती दीवाल गिराने का आरोप लगाया।जब कि मीडिया द्वारा पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गंभीरपुर बसंत लाल यादव ने पुलिस पर लगाया गया आरोप बे बुनियाद बताया है।

और आगे कहा कि हमने प्रार्थना पत्र मिलते ही महिला को अपनी दिवार बनाने व जंगला लगाने की बात कहदी है।साथ ही इसमे दोषियों के साथ उचित कार्यवाई भी की जाएगी।जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके ।जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी नाजमा बानो पत्नी शाह आलम ने बुधवार को गंभीरपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया की मेरा प्रथम तल का मकान बन गया है और द्वितीय तल पर मकान का निर्माण हो रहा है और जिस पर मैं चकरोड की तरफ रोशनदान निकाल रही हूं जिस पर मेरे पड़ोसी सूबेदार पुत्र अलाउद्दीन द्वारा विरोध किया जा रहा था। बुधवार की सुबह मैं अपने बीमार पति के लिए बाजार में दवा लेने आई थी पड़ोसी सूबेदार पुत्र अलाउद्दीन द्वारा गंभीरपुर थाने की पुलिस के साथ मिलकर मेरे घर के रास्ते छत पर चढ़कर दीवाल गिरा दिए और जब हम घर पहुंच कर विरोध किया तो हमें भी मारपीट दिए।

Related Articles

Back to top button