महिलाओं व बालिकाओं को दिए गए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी,पंपलेट वितरित कर पुलिस द्वारा किया गया उन्हें जागरूक

Information regarding helpline numbers given to women and girls, Police made them aware by distributing pamphlets

भदोही। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को भी अभियान चलाकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।इस दौरान एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला व बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन जा रहा। जहां महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर, 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग के लिए बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पंपलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button