मिस्त्री गर्ल संग नजर आईं ‘भूल भुलैया’ के ‘रूह बाबा’ कार्तिक आर्यन

Bhool Bhulaiyaa's 'Rooh Baba' Kartik Aaryan spotted with mystery गर्ल

 

 

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के डैशिंग अभिनेता कार्तिक आर्यन एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। ऐसे में अभिनेता के प्रशंसक इस बात को जानने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं कि आखिर उनके साथ नजर आई लड़की कौन है? सोशल मीडिया पर उत्सुकता के साथ अटकलें भी बढ़ गई हैं।

 

 

‘भूल भुलैया 3’ फेम कार्तिक आर्यन हाल ही में मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। अपने पसंदीदा अभिनेता को देखकर फैंस उनकी ओर दौड़े और साथ में लड़की को देखा तो अटकलों का बाजार गर्म हो गया। ऐसी खबरें जोर पकड़ने लगी कि वह मिस्ट्री गर्ल अभिनेत्री काशिका कपूर हो सकती हैं।

 

हालांकि, न तो कार्तिक और न ही काशिका ने इन अफवाहों पर कोई कमेंट किया है, लेकिन फैंस दोनों के रिश्ते के बारे में अटकलें लगा रहे हैं।

 

दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक और काशिका साथ नजर आए हैं। कुछ महीने पहले दोनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए थे। दोनों की बेमिसाल केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

 

खास बात है कि इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रही अभिनेत्री हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में ‘शहजादा’ स्टार कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ करती नजर आईं।

 

काशिका कपूर ‘आयुष्मति गीता मैट्रिक पास’ में नजर आई थीं। फिल्म में काशिका ने शानदार एक्टिंग की है। फिल्म में शिक्षा के लिए लड़ाई और उसके लिए दृढ़ संकल्प को बेहतरीन तरीके से उन्होंने पर्दे पर उतारा है। सामाजिकता पर व्यंग्य कसती फिल्म में काशिका के साथ लीड रोल में अभिनेता अनुज सैनी हैं। इसी साल अक्टूबर में रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन प्रदीप खैरवर ने किया है।

 

Related Articles

Back to top button