Azamgarh news:कोर्ट में पेशी पर आए कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश,कोर्ट परिसर में ब्लेड से काटा गला

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़ जिला कारागार से पेशी पर आए एक बंदी ने कोर्ट परिसर में ब्लेड से खुद के गले पर वार कर लिया। घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है( A prisoner from Azamgarh District Jail stabbed himself in the throat with a blade in the court premises. The incident caused panic in the court premises. He was admitted to the district hospital in a bloody condition)लखनऊ जिले के ठाकुरगंज थाना अंतर्गत हबीबपुर कला पहाड़ निवासी नईम अंसारी (30) को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 27 अगस्त को पॉक्सो एक्ट में लखनऊ से ही गिरफ्तार किया था।आजमगढ़ लाकर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को वह जेल से न्यायालय पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान न्यायालय लॉकअप में न जाने कहां से वह ब्लेड पा गया और अपने गर्दन पर वार कर लिया। बंदी के लहूलुहान होते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया,आनन-फानन पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद नईम ने बताया कि उसे जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है,जिसके चलते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार एक बंदी ने पेशी पर आने के दौरान न्यायालय परिसर में ब्लेड से खुद के गर्दन पर वार किया। उसके गदर्न पर हल्की चोट आई है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button