जबलपुर में लैंप, गाय में कांटे की टक्कर, जीत के लगा रहे अपनी ताकत, हम बनायेंगे नंबर वन यूनियन
जबलपुर में रेल कर्मचारियों के हितार्थ कार्य करने वाली यूनियनों में वर्षो बाद होने जा रहे मान्यता के लिए चुनाव में सभी रेल कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रातः 8 बजे से शुरू होकर यह चुनाव शाम 6 बजे तक निर्विघ्न सम्पन्न हुए। आपको बता दें कि दिनांक 4,5,6 दिसंबर को होने वाले मान्यता के चुनाव में रेल को बचाने के लिए, OPS के लिए , आठवें पे कमीशन के लिए कर्मचारियों के भविष्य को बचाने के लिए सभी यूनियन अपना अपना दांव लगा रही है 17 जोनों के कुल 69 डिवीजन में चुनाव हैं।AIRF लाल झंडे से सम्बद्ध यूनियन सभी जोन/ डिवीजन में चुनाव लड़ रही हैं। जबलपुर डिविजन में कुल 6 बूथों पर अठारह हजार आठ सौ बारह कर्मचारी अपने मतदान का प्रयोग करेगें तो वहीं डिवीजन में 22 बूथ पर 51 हज़ार 9 सौ 72 कर्मचारी अपने मतदान का प्रयोग कर इस मान्यता के चुनाव में किसी भी एक यूनियन को विजय हासिल करने में अपना योगदान दें रहे हैं दोपहर लंच के समय पर भी कर्मचारियों ने एक के बाद एक अपने निकट बूथों पर जाकर अपने मत का प्रयोग करते हुए अपनी सहभागिता निभाई। सबसे खास बात यह है कि इस मान्यता के चुनाव में जहां वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन और वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है वही अन्य यूनियन भी इस चुनाव में पूरी ताकत से अपना योगदान दे रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



